जरूरतमंदों की सेवा और आध्यात्मिक मार्गदर्शन पर दिया गया संदेश

भास्कर न्यूज|लुधियाना ग्रीन लैंड सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, जालंधर बाईपास में शुक्रवार को संत कृपाल सिंह महाराज की जयंती श्रद्धा और भक्ति भाव से मनाई। श्री राम लुभाया सभागार में हुए कार्यक्रम की शुरुआत भजन-कीर्तन से हुई, जिसमें स्कूल के छात्रों और स्टाफ ने भाग लिया। इसके बाद पावर पॉइंट प्रस्तुति के माध्यम से संत कृपाल सिंह की शिक्षाओं पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में ग्रीन लैंड स्कूलों के चेयरमैन डॉ. राजेश रुद्रा, उषा रुद्रा, अध्यक्ष डॉ. शबद रुद्रा, डॉ. विजयेता रुद्रा सहित स्कूल की सभी शाखाओं के प्रिंसिपल और स्टाफ मौजूद रहे। उन्होंने संत कृपाल सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर डॉ. राजेश रुद्रा ने कहा कि सच्चा आनंद भगवान की महिमा गाने और जरूरतमंदों की सेवा में है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *