जवाब से संतुष्ट नहीं, फिर बुला सकता है एसीबी:पूर्व उत्पाद आयुक्त अमित कुमार से चौथे दिन भी की गई पूछताछ

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने राज्य में हुए शराब घोटाला मामले में बुधवार को भी उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के पूर्व उत्पाद आयुक्त अमित कुमार से पूछताछ की। आईएएस अधिकारी अमित कुमार ने अबतक जो जानकारी दी है, एसीबी उसकी समीक्षा करेगी। एसीबी सूत्रों के अनुसार, आगे भी उनसे इस मामले में पूछताछ हो सकती है। क्योंकि एसीबी अब भी अमित कुमार के जवाब से संतुष्ट नहीं हुई है। उनसे चार दिन पूछताछ हुई, इस दौरान फर्जी बैंक गारंटी देने वाली प्लेसमेंट एजेंसियों, नई उत्पाद नीति के संबंध में सवाल किए गए। एसीबी राज्य की उत्पाद नीति में छत्तीसगढ़ की ब्लैकलिस्ट प्लेसमेंट एजेंसियों, शराब कारोबारियों को काम मिलने के मामले में जानकारी चाह रही है। अब जल्द ही छत्तीसगढ़ के शराब कारोबारियों से भी एसीबी पूछताछ करेगी, ताकि अब तक की छानबीन में सामने आए तथ्यों से उनके बयान का मिलान कराया जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *