जांच में देरी करने वाले विवेचकों पर होगी कार्रवाई: राजेश

अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से डीआईजी और एसएसपी सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में पुलिस को-ऑर्डिनेशन सेंटर में जिले के पुलिस अधिकारियों की बैठक कर अपराधों की समीक्षा की गई। उन्होंने थाना प्रभारियों को लंबित अपराध के त्वरित निराकरण के आदेश दिए। म्यूल अकाउंट व पीओएस से जुड़े लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए और विवेचकों को प्रकरण अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने एनएएफआईएस में एंट्री बढ़ाने, गिरफ्तार व्यक्तियों का डिजिटल रिकॉर्ड रखने और निगरानी, गुंडा व आदतन बदमाशों के फिंगरप्रिंट अपडेट करने के निर्देश दिए। ई-चालान, ई-साक्ष्य और आईआरएडी प्रणाली की समीक्षा कर सड़क हादसों में कमी लाने पर जोर दिया। साथ ही विवेचकों को साप्ताहिक केस डायरी अनिवार्य रूप से लिखने के निर्देश दिए। बैठक में एएसपी अमोलक सिंह, सीएसपी राहुल बंसल सहित वरिष्ठ अधिकारी व पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *