जांजगीर-चांपा में शादी में हुए विवाद के बाद हत्या:डंडे और रॉड से पीट-पीटकर युवक को मारा; नाबालिग समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरिया में एक शादी समारोह के दौरान हुए विवाद ने खूनी वारदात का रूप ले लिया। देवी प्रसाद उर्फ दीवान कश्यप की हत्या कर दी गई। घटना 10 मई की है। शादी समारोह में हुए विवाद के बाद मुख्य आरोपी रामेश्वर कश्यप ने बदले की भावना से योजना बनाई। उसने अपने तीन साथियों संजीव कुमार कश्यप, दूजराम कश्यप और एक नाबालिग के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने बाजार से लौट रहे देवी प्रसाद को रास्ते में रोका। फिर डंडे और लोहे की रॉड से उस पर हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण देवी प्रसाद को पहले जांजगीर जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत नाजुक होने पर उसे बिलासपुर के सिम्स अस्पताल भेजा गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। बिर्रा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी रामेश्वर कश्यप समेत तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। नाबालिग आरोपी को किशोर न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किए गए डंडे और रॉड भी बरामद कर लिए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *