जागरुकता पखवाड़ा में डिजिटल अरेस्ट, बैंकिंग फ्रॉड से बचने के गुर और उपभोक्ता अधिकार बताए

सागर | अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के वार्षिक राष्ट्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राहक जागरुकता पखवाड़े की शुरुआत शासकीय उत्कृष्ट कन्या महाविद्यालय में की गई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. संदीप श्रीवास्तव ने उपभोक्ता और ग्राहक के अंतर को स्पष्ट करते हुए भ्रामक विज्ञापन, साइबर क्राइम, डिजिटल अरेस्ट, बैंकिंग फ्रॉड तथा आयुष्मान कार्ड से जुड़ी सावधानियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने ग्राहकों के अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी देते हुए सभी से जागरूक ग्राहक बनने का आह्वान किया। जिला सह सचिव गौरव सिंह राजपूत ने 15 से 30 दिसंबर तक चलने वाले ग्राहक जागरण पखवाड़े की प्रस्तावना रखी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *