जागरूकता रैली के साथ नशे के खिलाफ सात दिवसीय अभियान की हुई शुरुआत

चाईबासा| राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली और झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण रांची के निर्देशानुसार ड्रग्स अवरनेस एंड वेल्नेस नवीगैसन फॉर ड्रग् फ्री इन्डिया स्कीम 2025 के अंतर्गत सात दिवसीय अभियान की शुरुआत 5 जनवरी 2026 से वाल्कथान रैली पदयात्रा से आरंभ हो रही है, इस अभियान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डी एल एस ए चाईबासा मौहम्मद शाकिर, सभी न्यायिक पदाधिकारी सहित जिला प्रशासन, एल ए डी सी के अधिवक्तागण, पैनल अधिवक्तागण, अधिकार मित्र और न्यायालय के कर्मचारी भी सम्मिलित होंगे, इस अभियान की और जानकारी देते हुए प्राधिकार के सचिव रवि चौधरी ने बताया कि सात दिवसीय इस अभियान के अंतर्गत नशे की विरुद्ध लोगों को जागरूक करने की राष्ट्रव्यापी योजना तैयार की गई है जिसमें विभिन्न विद्यालयों में ड्राइंग, लेख, वाद विवाद आदि प्रतियोगिता का आयोजन, नुक्कड़ नाटक, विभिन्न प्रचार प्रसार के माध्यमों से जन जागरूकता, रेडियो, समाचार पत्रों के माध्यम से लोगों तक जानकारी पहुंचाना और विभिन्न संगोष्ठी, समुदाय और संगठनों के द्वारा भी प्रचार एवं प्रसार किया जाना है, प्राधिकार का उद्देश्य नशे के दुष्परिणाम के प्रति लोगों को जागरूक करना है, प्राधिकार का उद्देश्य नशा मुक्त भारत का निर्माण और ”सेय यस टू लाइफ, नौ टू ड्रग्स’ को साकार करना है। प्राधिकार ने इसे लेकर व्यापक कार्ययोजना तैयार कर ली है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *