जालंधर के यूट्यूबर ने बनवा दिया औरंगजेब का पुतला:फूंकने से पहले रोजर संधू को किया नजरबंद, पुलिस ने पुतले को तोड़कर तालाब में फेंका

पंजाब के जालंधर जिले के गांव रायपुर रसूलपुर में औरंगजेब के पुतले पर विवाद हो गया। दरअसल यहां गांव में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रोजर संधू ने औरंगजेब का पुतला बनवा दिया। इसका शाम को रावण के पुतले की तरह जलाया जाना था, लेकिन इससे पहले ही किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी।
सूचना मिलने के बाद मौके पर मकसूदां थाने की पुलिस पहुंच गई जिसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए पहले पुतले को हटवाया। इसके बाद उसको तोड़कर तलाब में फेंक दिया। खेतों में तैयार किया गया था पंडाल
जानकारी के मुताबिक रोजर संधू ने अपने खेतों में ही एक पंडाल तैयार करवा लिया।उसने औरंगजेब का पुतला तैयार करवाया, जिसमें पटाखे भी भरे गए थे। शाम को इसे जलाया जाना था। बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम में जालंधर के कई अन्य सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी शामिल होने वाले थे। पुलिस ने पुतला तोड़ा, पटाखे कब्जे में लिए
जैसे ही प्रशासन को भनक लगी, तो माहौल बिगड़ने की आशंका पर भारी पुलिस फोर्स गांव पहुंच गई। पुलिस ने आते ही पहले पुतले को तोड़फोड़ कर वहीं गिरा दिया और उसमें भरे पटाखे अपने कब्जे में ले लिए। इसके बाद टूटे हुए पुतले को पास के तालाब में फेंक दिया गया। पुलिस ने इन्फ्लुएंसर रोजर संधू को नजरबंद कर दिया है। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया कि पुलिस उसे कहां ले गई है।
लोगों से अलग करने के लिए बनाया था औरंगजेब का पुतला
विवादों में रहने वाले रोजर संधु ने दशहरा पर अलग करने और व्यू बटोरने की मंशा से औरंगजेब का पुतला बनाया लिया। इससे पहले कि ये पुतले को आग लगाते और इसे सोशल मीडिया पर डालते किसी ने पुलिस को जानकारी दे दी। गांव में भारी पुलिस बल तैनात होने से पहले ग्रामीण घबरा गए लेकिन बाद में घटना का पता चलने के बाद पुलिस ने उनको शांत करवा दिया। गांव में एहतियातन पुलिस फोर्स तैनात
किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए प्रशासन ने गांव में भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी है। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के बढ़ते प्रभाव के बीच पंजाब पुलिस किसी भी संवेदनशील मुद्दे को लेकर सतर्क नजर आ रही है।औरंगजेब का पुतला जलाने की तैयारी को प्रशासन ने विवादास्पद मानते हुए तुरंत कार्रवाई की है। रोजर संधु के घर के बाहर हो चुका ग्रेनेड अटैक
मार्च 2025 में रोजर संघू के जालंधर स्थित घर पर ग्रेनेड हमला हो चुका है। इसमें पहली बार पाकिस्तानी एंगल सामने आया था। पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी गैंग ने एक वीडियो जारी इस हमले की जिम्मेदारी ली थी। उसने कहा है कि यूट्यूबर ने इस्लाम और मुसलमानों के खिलाफ टिप्पणी की थी। पाकिस्तानी डॉन ने कहा कि इस बार वह बच गया होगा, लेकिन हम दोबारा हमला करेंगे। हम इनकी हरकतों को भूले नहीं हैं।
इसके अलावा पाकिस्तानी डॉन ने यह भी बताया था कि हमले में उसकी मदद NCP (अजित गुट) के नेता बाबा सिद्दीकी मर्डर के मास्टरमाइंड जीशान ने की है। उसने खालिस्तानी आतंकी हैपी पासियां को भी धन्यवाद कहा था जालंधर के रायपुर रसूलपुर इलाके के रहने वाले यूट्यूबर रॉजर संधू के घर अटैक हुआ था। जिस समय उसके घर ग्रेनेड फेंका गया, यूट्यूबर अंदर ही था। हालांकि, इस हमले में कोई जनहानि नहीं हुई, क्योंकि ग्रेनेड फटा ही नहीं। वारदात की सूचना मिलने के बाद जालंधर देहात पुलिस के SSP गुरमीत सिंह ने अपनी टीम के साथ पहुंचकर मौके से ग्रेनेड और निकली हुई पिन बरामद की थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *