जालंधर को 11 जनवरी को मिलेगा शहर का नया मेयर:​​​​​​​डिवीजनल कमिश्नर ने बुलाई मीटिंग, सभी पार्षद उसी दिन शप्त भी लेंगे

जालंधर नगर निगम के नए मेयर बनाए जाने का इंतजार अब खत्म हो गया है। जालंधर के डिवीजनल कमिश्नर दलजीत सिंह मांगट (IAS) द्वारा जारी एक लेटर में मीटिंग बुला ली गई है। मिली जानकारी के अनुसार जालंधर के रेड क्रॉस भवन में बुलाई गई बैठक में नगर निगम जालंधर में चुने गए सभी पार्षदों को उक्त मीटिंग के दौरान ही शपथ भी दिलवाई जाएगी। जिसके बाद मेयर, डिप्टी मेयर और सीनियर डिप्टी मेयर के नामों का ऐलान हो जाएगा। 11 जनवरी दिन शनिवार को ये मीटिंग दोपहर तीन बजे रखी गई है। 11 जनवरी के बाद स्थिति क्लियर हो जाएगी कि शहर का प्रतिनिधित्व कौन करेगा। विजीन धीर के मेयर बनने की चर्चाएं पार्षद विनीत धीर को आम आदमी पार्टी जालंधर का मेयर बनाएगी। बस इसकी घोषणा बाकी है। उनके लिए मजबूत जमीन तैयार की जा रही है। जिसके चलते आज पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री और जालंधर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से विधायक मोहिंदर भगन ने भाजपा पार्षद सत्या रानी और उनके साथियों को आप में शामिल कराया था। आपको बता दें कि आने वाले दिनों में पार्षद के नाम की घोषणा हाईकमान द्वारा की जाएगी। बता दें कि विनीत धीर शहर के बड़े कारोबारी हैं और वह आम आदमी पार्टी की बड़ी लीडरशिप के टच में भी हैं। जालंधर डिवीजनल कमिश्नर द्वारा जारी किया गया पत्र….

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *