जालंधर में पेट्रोल डलवाकर भागा कार सवार:सीसीटीवी के आधार पर कार की पहचान हुई, पुलिस जांच में जुटी

पंजाब के जालंधर की पठानकोट रोड पर जनता अस्पताल के नजदीक स्थित एचपी पेट्रोल पंप पर देर रात एक स्विफ्ट कार चालक पेट्रोल डलवाकर बिना पैसे दिए गाड़ी भगा ले गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है। वारदात के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई थी। पेट्रोल पंप के जालंधर के गोल्डन एवेन्यू के रहने वाले मैनेजर गगनदीप सिंह ने कहा- बीती रात करीब 11:45 बजे एक व्यक्ति स्विफ्ट कार में सवार होकर पंप पर आया। उसने गाड़ी की टंकी फुल करवाई, जिसमें कुल 3865 रुपए का पेट्रोल डलवाया गया। मामले में शिकायत दी गई, पुलिस से कार्रवाई की मांग जब भुगतान की बारी आई, तो चालक ने अचानक गाड़ी स्टार्ट की और बिना पैसे दिए फरार हो गया। गगनदीप सिंह ने बताया कि यह एक सोची-समझी ठगी की घटना लगती है। इस मामले को लेकर थाना डिवीजन नंबर-8 में शिकायत दर्ज करवाई गई है। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी सौंप दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। पेट्रोल पंप प्रबंधन ने प्रशासन से आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *