फगवाड़ा में सीजन की पहली धुंध:सुबह ही बिजिविलिटी हुई कम, वहानों को लाइट जलाकर गुजरना पड़ा; पारा भी 4 डिग्री लुढ़का

पंजाब के फगवाड़ा में सीजन की पहली धुंध पड़ी है जिसके कारण तापमान 4 डिग्री तक कम हुआ। धुंध के कारण लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली है। जिससे विजिब्लिटी बहुत हुई कम है स्कूल-कॉलेज के आने-जाने या दुकान-कारोबार में जाने वालों को अपने वाहनों की दिन में लाइट चला कर जाना पड़ रहा है। धुंध के कारण हवा में नमी बड़ी है जिससे धान की कटाई को फर्क पड़ेगा जानकारी अनुसार फगवाड़ा में शुक्रवार को सबुह 6बजे 25 डिग्री था आज सबुह 6 बजे 21 डिग्री तापमान है जिसके चलते मौसम गर्म से सर्द दो गया है। सबुह 6 बजे आधी बाजू के कपड़े पहन कर चलने वाले आज पुरी बाजू के कपड़े पहने हुए दिखे। कल अधिकतम तापमान 36 डिग्री आज यह तापमान 34 डिग्री के आस पास पहुंच सकता है। जबकि रात में तापमान 18 डिग्री तक गिरने की उम्मीद। अगले 2–3 दिनों में मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।दिन में गरमाहट, रातों में हल्की ठंड, और कभी-कभी बादलों के साथ गड़गड़ाहट की संभावना बनी रहेगी। जालंधर में आज तापमान अधिकतम 32 डिग्री तक हो सकता है न्यूनतम 23 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। दिन के समय मौसम आंशिक रूप से साफ रहेगा, लेकिन रात में बिजली गड़गड़ाहट हो सकती है। अगले कुछ रातों में बारिश की आशंका बनी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *