जालंधर में PSPCL का JE और लाइनमैन गिरफ्तार:रिश्वत की दूसरी किश्त लेने पहुंचे, विजीलेंस ने दबोचा; पहली किश्त भी UPI से ली

पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने जालंधर के भोगपुर में जूनियर इंजीनियर (JE) और लाइनमैन को पंजाब हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गया जूनियर इंजीनियर पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) भोगपुर में तैनात था। जिनकी पहचान जूनियर इंजीनियर मनजीत सिंह और लाइनमैन हरजीत सिंह के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ जालंधर रेंज विजीलेंस में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जल्द आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेगी। जालंधर विजीलेंस के अधिकारी के अनुसार मकसूदां के सुदर्शन पार्क एरिया के रहने वाले सुमीत वधवा द्वारा एक शिकायत दी गई थी। जिसके आधार पर दोनों की गिरफ्तार की गई है। यूपीआई के जरिए लिए पांच हजार रुपए जालंधर विजीलेंस के अधिकारी सुखदेव सिंह की टीम द्वारा ये कार्रवाई की गई है। विजीलेंस ब्यूरो को संपर्क कर सुमीत वधवा ने आरोप लगाया कि उक्त दोनों आरोपी उसके घर पर लगे पुराने मीटर को हटाने और बिजली का नया मीटर लगाने के बदले दस हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी। उक्त लाइनमैन यूपीआई पेमेंट के जरिए पहले ही 5000 रुपए ले चुका था। शेष राशि के रूप में 5000 रुपए की मांग कर रहा था। शिकायत के आधार पर विजीलेंस द्वारा मामले में जांच शुरू की गई है और टीम ने जाल बिछाया। सरकारी गवाहों की उपस्थिति में दोनों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपी रिश्वत की दूसरी किश्त लेने के लिए आए थे। इसी दौरान दोनों की गिरफ्तार हुई है। आरोपियों के खिलाफ जालंधर रेंज में भ्रष्टाचार निवारण एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *