जयपुर | जालूपुरा इलाके में एमआई रोड स्थित कार बाजार में बुधवार रात को आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। दमकलों ने करीब आधे घंटे में आग पर काबू पाया। थानाधिकारी हवा सिंह ने बताया कि आग रात करीब 9 बजे कार रिपेयरिंग की एक दुकान में लगी थी। कुछ देर बाद आग पड़ोस की दुकान में फैल गई। प्रथमदृष्टया आग शॉर्ट सर्किट से लगने की बात सामने आई हैं, आग के कारणों की जांच की जा रही है। करीब आधे घंटे में काबू पाया गया।


