जालोर में कैंप में 622 मरीजों की जांच, फ्री दवा:सेवा भारती के सहयोग से परमार परिवार ने किया आयोजन

जालोर शहर के गौड़ीजी स्थित सुबोध स्कूल में सेवा भारती के सहयोग से रविवार हेल्थ कैंप लगाया गया। यह मेहताब देवी, कृष्ण कुमार, मंजूलता व विनीत परमार की स्मृति में लगाया गया। सेवा भारती के प्रांत जिलाध्यक्ष ललित दवे ने बताया कि शिविर में मुख्य अतिथि के तौर पर राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग व विशिष्ट अतिथि हेमंत जालोरी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. ओपी मेवाड़ा ने की। शिविर में 622 मरीजों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई गई। इस दौरान ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. अमित भंडारी, डॉ. वल्लभ भंडारी, डॉ. सौरभ त्रिवेदी, डॉ.अकरम, डॉ.आसाराम ने मरीजों की जांच की। शिविर की शुरुआत से ही फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. सौरभ शर्मा ने मरीजों की फिजियो थैरेपी की। साथ ही सार्वजनिक चिकित्सालय की ओर से राजस्थान सरकार की निशुल्क दवाओं का वितरण किया। इस दौरान मरीजों के लिए निशुल्क भोजन व्यवस्था भी रखी गई। शिविर का संचालन जितेंद्र जालोरी की ओर से किया गया। स्कूल निदेशक तेनसिंह परमार ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सेवा भारती के प्रांत मंत्री संपत मिस्त्री, जिलाध्यक्ष ललित दवे, जिला मंत्री विनोद कुट्‌टी, जिला कोषाध्यक्ष जितेश सोनी, प्रधानाचार्य शांति परमार, संगीता परमार, प्रवीण कुमार लखारा, निकेश कुमार, जगदीश कुमार जांगर, कैलाशचंद्र वर्मा समेत परमार परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *