अलवर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में स्कीम दो स्थित जुबली बास निवासी 44 वर्षीय तलाकशुदा महिला ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। महिला नौकरी नहीं लगने और तलाक होने के कारण तनाव में थी। जिसका इलाज भी चल रहा था। महिला के पिता ताराचंद गुप्ता ने बताया कि उसकी बेटी सुनीता गुप्ता का विवाह 2015 में टोली का कुआं निवासी राजेश के साथ हुआ था। लेकिन दोनों में अनबन के चलते वर्ष 2018 में तलाक हो गया था। इसके बाद से ही सुनीता पिहर में हमारे पास ही रह रही थी। सरकारी नौकरी पाने के लिए बीएसटीसी की थी। लेकिन नौकरी नहीं लग सकी। जिसके कारण तनाव बढ़ता गया। रविवार दोपहर बाद उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया। जब वह बाहर नहीं निकली तो परिवार को शक हुआ। उसके बाद कमरे के गेट को तोड़कर महिला के शव को उतारा गया। कोतवाली थाने के सब इंस्पेक्टर रोहित कुमार ने बताया कि फिलहाल मृतक महिला का पोस्टमार्टम करने के दौरान परिजनों को शव सुपुर्द कर दिया है।


