राजमार्ग 48 पर दो अलग-अलग हादसो मे दो बाईक सवार युवको की मौत हो गई। पहला हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर गोल्डन गेट होटल के निकट हुआ। इसमें एक बाईक सवार युवक को ट्रेलर ने टक्कर मार कर कुचल दिया। वहीं दूसरा हादसा हिमाचल होटल के सामने एक बाईक सवार युवक की अज्ञात वाहन के टक्कर से मौत हो गई। श्रीनगर पुलिस थाना हेडकांसटेबल उगमाराम ने बताया कि श्रीनगर खेडा निवासी सुरेश (42) पुत्र महावीर यादव किशनगढ की तरफ बाईक से जा रहा था। उसी समय ट्रेलर ने टक्कर मार कर बुरी तरह से कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, वहीं ट्रेलर चालक मौके से ट्रेलर सहित भाग छूटा। ट्रेलर चालक के खिलाफ मृतक के भाई मुकेश यादव ने पुलिस थाने मे मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मृतक का श्रीनगर चिकित्सालय मे पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनो को सुपुर्द कर दिया है । एक अन्य हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर हिमाचल होटल के सामने हुआ। जिसमें एक बाईक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्राम चकवा सरवाड निवासी पप्पू (45) पुत्र प्रेमा बैरवा बाईक से किशनगढ की ओर जा रहा था। उसी समय अज्ञात वाहन ने उसकी बाईक के टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक का शव श्रीनगर चिकित्सालय की मोर्चरी मे रखवा कर उसके परिजनो को सुचित कर दिया गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरु कर दी है। (इनपुट-योगेश कुमावत, श्रीनगर) पढें ये खबर भी… बीसलपुर पाइप लाइन में वॉल्व लीकेज, मेंटेनेंस जारी:अजमेर सहित ब्यावर, किशनगढ़, केकड़ी की वाटर सप्लाई आज प्रभावित रहेगी अजमेर में जल संसाधन विभाग की जगपुरा गांव के पास पाइप लाइन के स्कोर वॉल्व की टी में मेजर वैल्डिंग लीकेज हो गया। विभाग ने इसकी मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए करें क्लिक


