2 दिन राहत के बाद फिर सर्दी के तीखे तेवर:गलन ठिठुरन बढ़ी, हाइवे पर कोहरा, तापमान में गिरावट

कोटा में 2 दिन सर्दी से राहत के बाद आज फिर से सर्दी के तीखे तेवर नजर आए। गलन ठिठुरन बड़ी जिले में शीत लहर का दौर जारी। सूर्य देव के भी 10 बजे तक दर्शन नही हुए वही बादल भी छाये हुए है। न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। विजिबिलिटी भी घट कर 500 मीटर पहुच गई। तापमान में गिरावट होने से गलन बनी हुई है। सर्दी के चलते लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है। जरूरी होने पर ही लोग घरों से बाहर निकल रहे है। गलन ठिठुरन वाली ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा लेते नजर आए। जिले में शीत लहर का दौर जारी है। ग्रामीण क्षेत्रों में और हाईवे पर घना कोहरा मौजूद है। मौसम विभाग के अनुसार कोटा में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। विजिबिलिटी भी 500 मीटर दर्ज की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *