जिलाध्यक्ष ने कहा- कुर्सी के माह से दूर रहें पदाधिकारी:खरगोन में अगले चुनाव की तैयारी करने पर जोर; बेहतर काम करने की सलाह

खरगोन में भारतीय जनता पार्टी की नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष नंदा ब्राह्मणे ने नए पदाधिकारियों को केसरिया दुपट्टा पहनाकर बेहतर कार्य करने का संकल्प दिलाया। जिलाध्यक्ष नंदा ब्राह्मणे ने पदाधिकारियों से ‘कुर्सी के मोह’ से दूर रहने का आग्रह किया। वहीं, पूर्व कृषि राज्यमंत्री और खरगोन विधायक बालकृष्ण पाटीदार ने नई टीम को आगामी चुनावों के लिए तैयारी शुरू करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में बड़वाह विधायक सचिन बिरला, बड़वानी जिलाध्यक्ष ओम यादव, नगर पालिका अध्यक्ष छाया जोशी और सभी पार्षद उपस्थित थे। जिलाध्यक्ष की कार्यकारिणी में नव नियुक्त उपाध्यक्षों में प्रभा राठौर, शालिनी रतोरिया, डॉ. शंभूसिंह मनहर, महेंद्र यादव, जितेंद्र सुराना, डॉ. बद्री पाटीदार (महेश्वर), मांगीलाल गाडग़े और प्रभात कैलाश पंडित शामिल हैं। महामंत्री के रूप में विवेक भटोरे, हरेसिंह चावड़ा और प्रकाश पाटीदार को नियुक्त किया गया है। मंत्रियों में अमिता मंत्री, शिंधु जोशी, दुलीचंद बांके, प्रहलाद रामलाल पटेल, सचिन सगर, संतोष राठौर, गोविंद बड़ोले, अनुराग दांगी और कैलाश जाट शामिल हैं। डॉ. भीमसिंह जाटव को कोषाध्यक्ष और विजय पटेल को कार्यालय मंत्री बनाया गया है। इसके अतिरिक्त, कांतिलाल कर्मा को जिला मीडिया प्रभारी, शुभम जायसवाल को आई सेल संयोजक और दीपक ठाकुर (बड़वाह) को ‘मन की बात’ प्रभारी नियुक्त किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *