जिला अस्पताल की मेडिकल ICU के बाथरुम की छत झड़ी:मरीजों को दूसरी ICU वार्ड में स्विफ्ट करवाया,PMO बोले-पीडब्ल्यूडी को सुचना दे दी,बाकी हिस्से भी जांचे जा रहे

अलवर जिला अस्पताल की मेडिकल आईसीयू में उस समय हड़कंप मच गया, जब आईसीयू के बाथरूम की छत अचानक भरभराकर नीचे झड़ गई। गनीमत रही कि जिस समय यह हादसा हुआ, उस समय बाथरूम के भीतर कोई मरीज या स्टाफ मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद अस्पताल प्रशासन तुरंत मौके पर आया और एहतियात के तौर पर मेडिकल आईसीयू में भर्ती सभी मरीजों को दूसरी आईसीयू में सुरक्षित रूप से शिफ्ट कर दिया गया।‌ बताया जा रहा है कि छत गिरने से पहले किसी प्रकार की सीलन, दरार या कमजोरी नजर नहीं आ रही थी। छत पूरी तरह ठीक हालत में थी और अचानक गिरने से सभी हैरान रह गए। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन, नर्सिंग स्टाफ और तकनीकी कर्मचारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला इस मामले में जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी (पीएमओ) डॉ. सुनील चौहान ने बताया कि मेडिकल आईसीयू की बाथरूम की छत अचानक गिर गई है। फिलहाल किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है, जो राहत की बात है। उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी तुरंत पीडब्ल्यूडी विभाग को दे दी गई है और जल्द ही छत की मरम्मत करवाई जाएगी। साथ ही अस्पताल भवन के अन्य हिस्सों की भी जांच कराई जाएगी, ताकि कहीं और कोई संभावित खतरा न हो। डॉ. चौहान ने स्पष्ट किया कि प्रारंभिक जांच में छत गिरने का कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। न तो सीलन और न ही किसी तकनीकी खामी के स्पष्ट संकेत मिले हैं। इसके बावजूद मामले की गंभीरता को देखते हुए विस्तृत जांच कराई जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *