जांजगीर| जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र द्वारा युवाओं को नौकरी दिलाने के लिए 19 जनवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक एक दिवसीय प्लेसमेंट कैंप लगाया जा रहा है। यह कैंप लाईवलीहुड कॉलेज परिसर, जांजगीर में होगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इस कैंप में पेरेनियल टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड, महाराष्ट्र की कंपनी आएगी। कंपनी डीजी ऑपरेटर के 20 पदों पर भर्ती करेगी। इसके लिए उम्मीदवार का आईटीआई डीजल मैकेनिक या इलेक्ट्रिशियन पास होना जरूरी है। चयनित युवाओं को 13,000 से 15,000 रुपये महीना वेतन और अन्य भत्ते दिए जाएंगे। उम्र सीमा 18 से 25 साल रखी गई है। नौकरी का स्थान एसईसीएल, बिलासपुर रहेगा।


