मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत रांची जिले के लाभुकों के खाते में फरवरी माह की सम्मान राशि भेज दी गई है। योजना के तहत जिले की कुल 3 लाख 87 हजार 174 महिलाओं के बैंक खातों में आधार बेस्ड डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से 2500 रुपए प्रति लाभुक भेजे गए। कुल 96 करोड़ 79 लाख 35 हजार रुपए की राशि का भुगतान कर दिया गया है। इससे पूर्व लाभुकों के बीच जनवरी की सम्मान राशि का भी भुगतान किया जा चुका है। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन, रांची द्वारा यह सुनिश्चित किया गया है कि सभी पात्र लाभुकों को योजना का लाभ समय पर एवं पारदर्शी तरीके से प्राप्त हो। संबंधित विभागों को निर्देश दिया गया है कि राशि भुगतान प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की त्रुटि या विलंब न हो। योजना के तहत जिले के सभी पात्र लाभुकों के खाते में फरवरी माह की राशि भेजी जा चुकी है। यदि किसी लाभुक को राशि प्राप्ति में समस्या आ रही हो तो उसका त्वरित समाधान किया जाए।


