जिले के 6 लैंपस में 14 किसानों से 1045 क्विंटल धान की खरीद की

गुमला|जिले में आज धान अधिप्राप्ति कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस क्रम में सुरहू लैंप्स में सिसई विधायक प्रतिनिधि की गरिमामयी उपस्थिति में तथा टोटो लैंप्स अंतर्गत अपर समाहर्ता शचीन्द्र बड़ाइक की उपस्थिति में धान अधिप्राप्ति प्रक्रिया की शुरुआत की गई। शुभारंभ के पहले दिन जिले के कुल 6 लैंप्स में 14 किसानों से कुल 1045 क्विंटल धान की खरीद की गई। जिला प्रशासन द्वारा किसानों से समर्थन मूल्य पर धान अधिप्राप्ति को सुचारु, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। अधिकारियों द्वारा धान अधिप्राप्ति केंद्रों पर की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया तथा किसानों से संवाद स्थापित कर उन्हें अधिप्राप्ति प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक जानकारी दी गई। जिला प्रशासन ने बताया कि आगामी दिनों में जिले के अन्य लैंप्स में भी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार धान अधिप्राप्ति कार्य जारी रहेगा, ताकि अधिक से अधिक किसानों को इसका लाभ मिल सके। मौके पर इस अवसर पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप भगत, जिला सहकारिता पदाधिकारी, गुमला, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, गुमला, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी सहित संबंधित लैंप्स के अध्यक्ष एवं सचिव भी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *