जीएनडीयू क्षेत्रीय परिसर में एनएसएस दिवस मनाया, ई-कचरे पर जताई चिंता

जालंधर | गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के लद्देवाली स्थित क्षेत्रीय परिसर में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएनएस) दिवस मनाया गया। इस अवसर पर ई-कचरा प्रबंधन पर अतिथि व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुक्ता एनजीओ ‘पहल’ के परियोजना प्रबंधक बिपन सुमन मौजूद रहे। उन्होंने ई-कचरे के विभिन्न पहलुओं, मानव जीवन पर इसके खतरों और बढ़ती समस्या के संभावित समाधानों पर प्रकाश डाला। एसोसिएट डीन प्रो. बुट्टा सिंह ने समाज में ई-कचरे के बढ़ते खतरे के बारे में बात की। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. चरण कमल वालिया ने एनएसएस और छात्र जीवन में इसकी भूमिका पर चर्चा की।यहां डॉ. नम्रता जोशी, डॉ. वरिंदर सिंह, डॉ. दीपकमल रंधावा, डॉ. सविता और हिमांशु मौजूद रहे। सेमिनार के मुख्य वक्ता को सम्मानित करते प्रोग्राम अधिकारी ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *