जीएनडीयू में ‘ट्रेन द ट्रेनर’ प्रोग्राम शुरू

अमृतसर | गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के गोल्डन जुबली सेंटर फॉर एंटरप्रेन्योरशिप एंड इनोवेशन ने पीयूएम नीदरलैंड्स के सहयोग से 5 दिवसीय ‘ट्रेन द ट्रेनर’ कार्यक्रम की शुरूआत की। इसका उद्देश्य क्षेत्र में उद्यमिता शिक्षा को सशक्त करना है। कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज डेवलपमेंट काउंसिल जीएनडीयू की डीन डॉ. सरोज अरोड़ा की उपस्थिति में हुआ। कोऑर्डिनेटर डॉ. बलविंदर सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम शिक्षकों को आधुनिक उद्यमिता ज्ञान व शिक्षण तकनीकों से सशक्त करेगा, जिससे वे छात्रों को बेहतर मार्गदर्शन दे सकें। नीदरलैंड्स से आए मिक वालविश ने कार्यक्रम के पहले दिन वैश्विक व्यापार प्रबंधन और नवाचारी शिक्षण विधियों पर अपने अनुभव साझा किए। वे पांच दिन तक इंटरएक्टिव सेशन और वर्कशॉप के माध्यम से उद्यमिता सोच, समस्या समाधान और नेतृत्व विकास पर फोकस करेंगे। ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *