“पीएम मोदी ने देश का नाम विश्व पटल पर स्वर्णिम अक्षरों में लिखा’

अमृतसर | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में नॉर्थ पंचायत मंडल में मजीठा रोड बाईपास के नौशहरा स्थित गुरुद्वारा श्री कलगीधर साहिब में सुखमणि साहिब के पाठ करवाया गया। इस दौरान रागी जत्थों ने कीर्तन किया। इस मौके भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व अमृतसर के प्रभारी केडी भंडारी विशेष रूप से उपस्थित हुए। जिला प्रधान हरविंदर सिंह संधू ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी बचपन से ही राष्ट्र सेवा में समर्पित होकर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के साथ जुड़ कर समाज सेवा में लग गए थे और उनका यह सफर निरंतर जारी है। 15 वर्ष बतौर मुख्यमंत्री तथा लगभग 12 वर्ष बतौर प्रधानमंत्री रहते हुए उन्होंने भारत का नाम विश्व पटल पर स्वर्णिम अक्षरों में लिख दिया है। इस अवसर पर सुखमिंदर सिंह पिंटू, डॉ. राम चावला, बख्शी राम अरोड़ा, कुमार अमित, सलिल कपूर मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *