जीएसटी स्लैब में सुधार से गरीब-मध्यम वर्गीय व छोटे व्यापारियों को लाभ: अजय- प्रकाश

गरियाबंद| केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी स्लैब में सुधार और कर दरों के पुनर्गठन को व्यापारी संगठन कैट ने ऐतिहासिक और दूरगामी बताया है। कैट इकाई गरियाबंद के जिला अध्यक्ष प्रकाश चंद रोहरा, जिला कोषाध्यक्ष निखिल साहू और जिला महामंत्री अजय नागदेव ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि वित्त मंत्री सीता निर्मलारमण द्वारा लिया गया यह फैसला गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को महंगाई से राहत देने वाला है। साथ ही छोटे व्यापारियों को नई ताक़त प्रदान करेगा। कैट पदाधिकारियों ने कहा कि 400 से अधिक वस्तुओं पर कर दरों में कमी से आम उपभोक्ताओं के रोज़मर्रा के खर्च घटेंगे। जिला अध्यक्ष प्रकाश रोहरा ने कहा कि भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की हालिया रिपोर्ट के अनुसार जीएसटी सुधारों से घरेलू खपत में 7–8 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी होगी। इससे खुदरा व्यापारियों और छोटे दुकानदारों को सीधा लाभ होगा। कम दरों से उपभोक्ताओं की क्रय शक्ति बढ़ेगी, बाजार में मांग तेज होगी और उद्योगों को उत्पादन बढ़ाना होगा। इससे रोजगार के अवसर और औद्योगिक गतिविधियां बढ़ेंगी। कैट नेताओं ने कहा कि कर संरचना के सरलीकरण से अनुपालन आसान और सस्ता होगा, जिससे कर संग्रहण बेहतर होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *