चाईबासा| भाजपा, पश्चिमी सिंहभूम युवा मोर्चा के अध्यक्ष चंद्र मोहन तिऊ ने कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे तथाकथित मनरेगा बचाओ अभियान और पदयात्रा को ढोंग और राजनीतिक पाखंड करार दिया है। उन्होंने कहा कि जी-राम-जी योजना से घबराकर कांग्रेस आंदोलन कर रही है। मनरेगा में हुए सबसे बड़े घोटाले कांग्रेस के ही शासनकाल में हुए और आज वही कांग्रेस गरीबों की हमदर्द बनने का नाटक कर रही है। चंद्र मोहन तिऊ ने कहा कि झारखंड में मनरेगा घोटाले की ईडी जांच में जिन बड़े नामों पर कार्रवाई हुई, वे कांग्रेस शासन की सच्चाई को उजागर करते हैं।


