जून में पिछले तीन वर्षों में कम हुई बारिश, इस बार सामान्य के आसार

जून का मौसम जून महीने में बोकारो में नार्मल बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार जून में सामान्य वर्षापात 166.6 एमएम होने के आसार हैं। हालांकि मॉनसून आने में अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। पहले सप्ताह में मॉनसून आने की संभावना कम दिख रही है। क्योंकि पहले पश्चिम बंगाल और बिहार में आएगा, उसके बाद झारखंड में मॉनसून प्रवेश करेगा। पिछले पांच वर्षों के आंकड़ों पर गौर करें, तो 2020 और 2021 में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई थी, जबकि 2022, 2023 और 2024 में सामान्य से कम वर्षा हुई है। लेकिन इस साल सामान्य बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार इस साल मई माह में भी अच्छी बारिश हुई है, इसलिए तापमान 40 डिग्री तक रहा। नौतपा में नहीं पड़ी ज्यादा गर्मी, जून में बारिश हालांकि नौतपा के बाद गर्मी का कहर कम होने लगता है। 25 मई से 2 जून तक नौतपा के दौरान लू चलने और ज्यादा गर्मी रहती है, लेकिन इस साल नौतपा के दौरान बारिश होने से लोगों को गर्मी का एहसास नहीं हुआ। नौतपा में बारिश होना, खेती के लिए शुभ नहीं माना जाता है, इसलिए इस बार सामान्य बारिश होने के बावजूद खेती पर प्रतिकूल असर पड़ने की संभावना है। वर्ष वास्तविक सामान्य प्रतिशत 2020 229.5 166.6 +38 2021 253.4 166.6 +52 2022 92.2 166.6 -46 2023 73.6 166.6 -56 2024 60.4 166.6 -64 बोकारो में 7 जून तक बादल छाए रहेंगे, तापमान 2 डिग्री तक बढ़ेगा बोकारो में 7 जून तक बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। 2 जून को राज्य में कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन वज्रपात की आशंका है। मौसम विभाग ने इसके लिए यलो अलर्ट जारी किया है। राज्य के उत्तरी क्षेत्र और इसके आसपास के इलाकों में 2 जून से 7 जून तक हल्की बारिश के आसार हैं। इधर, बोकारो में अगले तीन दिनों में 2 डिग्री तक तापमान बढ़े की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 1 जून को अधिकतम 35 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहा। 2 और 3 जून को अधिकतम 36 और न्यूनतम 26 डिग्री रहेगा, जबकि 4 जून को अधिकतम 37 और न्यूनतम 26 डिग्री रहेगा। ऐसे समझें… 5 वर्षों में कब कितनी बारिश बोकारो में दोपहर में कड़ी धूप।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *