बोकारो | बालीडीह के शिवपुरी निवासी विशाल कुमार ने बालीडीह थाना में मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें वहीं के संजय तिवारी, धनराज तिवारी, मनोज तिवारी, पप्पू तिवारी, अजय तिवारी, बांके तिवारी आदि को आरोपी बनाया है। कहा कि 31 मई की रात आरोपियों ने मारपीट किया। बचाने आए भाई व पिता को रड से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


