जेएससीए चुनाव की पिच तैयार, आज सुबह वोटिंग, रात में रिजल्ट

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) मैनेजमेंट कमेटी के चुनाव की पिच तैयार है। फिल्डिंग सज चुकी है। रविवार को वोटिंग होगी। सुबह 8:30 से 9 बजे तक प्रत्याशी मतदान करेंगे। वहीं सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक का समय सदस्यों की वोटिंग के लिए तय किया गया है। दोपहर दो बजे से जेएससीए स्टेडियम में काउंटिंग शुरू होगी और रात तक रिजल्ट आने की उम्मीद है। इस चुनाव में अजय नाथ शाहदेव की द टीम और एसके बेहरा की टीम के 15-15 प्रत्याशी मैदान में हैं। जेएससीए के कुल 718 वोटर्स इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। दोनों गुटों ने शनिवार कर चुनाव घोषणा पत्र जारी कर जेएससीए को नई ऊंचाई पर ले जाने का वादा किया है। दोनों गुटों ने क्रिकेट से जुड़े फैसले में खिलाड़ियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने और खिलाड़ियों के चयन में पारदर्शिता बरतने की बात कही है। दोनों गुटों के ये प्रत्याशी मैदान में रांची में सबसे ज्यादा 240 से ज्यादा वोट जेएससीए चुनाव में सबसे ज्यादा भागीदारी रांची जिले की है। राजधानी में सबसे ज्यादा वोटिंग करने वाले सदस्य हैं। यहां वोटरों की संख्या 240 से अधिक है। जबकि जमशेदपुर में करीब 200 वोटर, चाइबासा और धनबाद में 30-30 वोटर हैं। बोकारो में वोटरों की संख्या 25 के आसपास है। वहीं अन्य जिलों से करीब 193 मतदाता हैं। अजय नाथ शाहदेव अध्यक्ष एसके बेहरा सौरभ तिवारी सचिव एसबी सिंह संजय पांडे उपाध्यक्ष नंदू पटेल अमिताभ घोष कोषाध्यक्ष सौम्या सेन शहबाज नदीम संयुक्त सचिव राज कुमार शर्मा संजय जैन कार्यकारिणी सदस्य श्रवण जजोदिया रमेश कुमार कार्यकारिणी सदस्य नवल किशोर उपाध्याय मिहिर प्रितेश टोपनो कार्यकारिणी सदस्य गोपाल कृष्ण सहाय परवेज खान कार्यकारिणी सदस्य मो. उज्जैर राकेश कुमार सिंह कार्यकारिणी सदस्य गुरुबारी हेंब्रम राघवेंद्र नारायण सिंह जिला प्रतिनिधि अरुण कुमार राय श्रीराम पुरी जिला प्रतिनिधि आलोक कुमार रॉय उत्तम कुमार विश्वास जिला प्रतिनिधि प्रवीर कुमार सिंह बिरेंद्र कुमार पाठक जिला प्रतिनिधि दिनेश कुमार सिंह उमा महेश्वर राव क्लब/स्कूल प्रतिनिधि शुभम कुमार

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *