यूपी से बांग्लादेश के बीच बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से शनिवार को झारखंड में मौसम बदला। रांची, धनबाद और जमशेदपुर सहित अधिकतर जिलों में आंधी के साथ बारिश हुई। इससे तापमान में तीन डिग्री तक गिरावट आई। इस दौरान ठनका गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग झुलस गए। मृतकों की पहचान रांची के हुरहुरी निवासी 12 वर्षीय रिजवान अंसारी और पलामू के कचहरी गांव निवासी 17 वर्षीय ओमप्रकाश चंद्रवंशी के रूप में हुई है। मौसम केंद्र रांची के अनुसार शनिवार को 10 जिलों में बारिश हुई। सबसे अधिक 44.2 एमएम बारिश बोकारो थर्मल में हुई। मौसम केंद्र ने 21 मई तक बारिश होने के आसार हैं। वहीं दो दिन तक बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम केंद्र के मुताबिक 18 से 21 मई तक राज्य के अधिकतर क्षेत्रों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। बारिश के बाद फिर चढ़ेगा पारा… बिजली के खंभे-ट्रांसफॉर्मर गिरे, खेलगांव में स्टेडियम की फेन्सिंग उखड़ी रांची सहित 10 जिलों में आंधी के साथ बारिश, 30 तक गिरा पारा मौसम केन्द्र ने मई माह के तीसरे और चौथे सप्ताह में अधिकतम तापमान का रिकॉर्ड तोड़ने की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 38 से 43 डिग्री के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 28 डिग्री तक जा सकता है। इस वजह से रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। हालांकि, कोई साइक्लोनिक सर्कुलेशन या टर्फ लाइन का असर पड़ा तो रुक-रुक कर बारिश हुई तो गर्मी से लोगों को राहत मिल सकती है। रांची में दोपहर करीब 2 बजे आसमान में काले बादल छाने के साथ हल्की बूंदा-बांदी शुरू हो गई। इसके बाद करीब 20 मिनट तक तेज बारिश हुई। लेकिन दोपहर 3 बजे से फिर तेज हवा के साथ आसमान में बादल छा गया। आंधी से कई जगह पेड़ गिर गए। अशोक कुंज में एक पेड़ गिरने से करीब पांच लोग बाल-बाल बच गए। खेलगांव स्थित स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में लगे फेन्सिंग सहित कई सामान हवा में उड़ गया। अनगड़ा के बंता में बिजली का पोल आैर ट्रांसफार्मर उखड़ गया। वहीं बूटी मोड़ के पास करीब बिजली के सात खंभे उखड़ गए।


