जेयूवीएनएल ने 909 को पकड़ा, सभी पर केस दर्ज, 1.56 करोड़ का जुर्माना लगाया

झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड (जेयूवीएनएल) ने पूरे राज्य में एक साथ बिजली चोरी करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया। राज्य के 15 जिलों में कुल 4379 जगहों पर छापेमारी की गई। 18 दिसंबर को चलाए गए इस अभियान के दौरान राज्य भर में 909 बिजली चोरी करने वाले पकड़े गए। इन सभी पर संबंधित जिलों के थानों में बिजली चोरी करने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। वहीं इन पर 1.56 करोड़ रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। बिजली चोरी करने के मामले में रांची जिला तीसरे नंबर पर है। बुधवार को चलाए गए अभियान में रांची जिले में 90 बिजली चोरी करने वाले पकड़े गए। इन पर 14.98 लाख का जुर्माना लगाया गया। वहीं सबसे अधिक बिजली चोरी करने वाले हजारीबाग जिले में 118 पकड़े गए। इन पर 19.52 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। देवघर जिले में 93 बिजली चोरी करने वाले पकड़े गए। इन पर 25.30 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा गुमला में 41, जमशेदपुर में 67, चाईबासा में 59, धनबाद में 55, चास में 79, डालटनगंज में 74, गढ़वा में 26, दुमका में 33, साहिबगंज में 61, गिरिडीह में 30, रामगढ़ में 47 और कोडरमा में 36 बिजली चोरी करने वालों पर केस दर्ज किया गया। झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड ने राज्य के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे बिजली चोरी करने के मामले में सहयोग करें और चोरी करने वालों के बारे में निगम के कॉल सेंटर के फोन नंबर पर सूचना दें। सूचना देने वालों का नाम गुप्त रखा जाएगा। तीसरे दिन बिजली शिविर में पहुंचे 1064 उपभोक्ता, सबसे अधिक मामले मोबाइल लिंक के बिजली बिल में आने वाली समस्या, बिल का नहीं आना सहित अन्य समस्याओं को लेकर 14 स्थानों पर जेबीवीएनएल ने उपभोक्ताओं के लिए शिविर का आयोजन किया है। 31 जनवरी तक चलने वाले इस शिविर में गुरुवार को 1064 उपभोक्ता अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे। इनमें 826 उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान अॉन स्पॉट किया गया। शेष 238 उपभोक्ताओं की समस्याओं पर विचार करने के लिए आवेदन लिया गया है। गुरुवार को सबसे अधिक 694 मामले मोबाइल नंबर स्मार्ट मीटर से लिंक कराने के पहुंचे। जिसमें से 654 उपभोक्ताओं का मोबाइल नंबर स्मार्ट मीटर से लिंक कर दिया गया। इसके अलावा 171 मामले बिजली बिल नहीं मिलने के पहुंचे। इनमें से 109 का निष्पादन शिविर में कर दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *