जेसीआई रांची की नई टीम का गठन, अध्यक्ष बने प्रतीक जैन

रांची | जेसीआई रांची के अगले सत्र के लिए प्रतीक जैन अध्यक्ष चुने गए हैं। चुनाव में जेसीआई रांची की वर्ष 2025 की नई टीम चुनी गई। सचिव के पद पर सन्नी केडिया और सह सचिव के पद पर सौरभ जालान चुने गए। नई कार्यकारिणी में छह उपाध्यक्ष निखिल अग्रवाल, निशांत मोदी, अभिषेक जैन, मयंक अग्रवाल, साकेत अग्रवाल और तरुण अग्रवाल चुने गए। जनसंपर्क अधिकारी अमन पोद्दार ने बताया कि चुनावी प्रक्रिया निवर्तमान अध्यक्ष अरविंद राजगढ़िया के नेतृत्व में हुई। उनके साथ पूर्व अध्यक्ष विशाल पोद्दार और अनंत जैन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अगले सत्र के लिए चुने गए 20 नए निदेशकों में आदित्य जालान, अमन सिंघानिया, कृष्ण अग्रवाल, अनुभव अग्रवाल, रिषभ जालान, ऋषभ छापड़िया, नितिन पोद्दार, अनीश जैन, ऋषि मुरारका, अक्षत अगरवाल, ऋषभ जैन, अभिषेक नारनौली, सृजन हेतमसरिया, मनदीप सिंह, साकेत सरावगी, मोहित बागला, अंकित अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, निखिल मोदी और सौरभ नरेडी हैं। चुनाव के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रतीक अग्रवाल ने कहा कि उनके कार्यकाल में संस्था की गतिविधियां बढ़ेगी और कुछ नए कार्यक्रम भी किए जाएंगे। उनकी टीम समाज को नए आयाम तक पहुंचने के लिए प्रतिबद्ध है और नए मानदंड स्थापित करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *