जैसलमेर में डेयरी प्लांट से लिए दूध के सैम्पल:एकलपार गांव में खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई, सफाई व्यवस्था में खामियों पर दिया नोटिस

राजस्थान सरकार के शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा टीम ने गुरुवार को रामगढ़ क्षेत्र के एकलपार गांव में कार्रवाई की। इस दौरान डेयरी प्लांट का निरीक्षण कर दूध के नमूने (सैम्पल) लिए गए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. राजेंद्र कुमार पालीवाल ने बताया कि डेयरी प्लांट का निरीक्षण कर नमूनीकरण किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी किशनाराम कड़वासरा ने बताया कि दूध का नमूना जांच के लिए प्रयोगशाला जोधपुर भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर नियमानुसार आगे की कार्यवाही की जाएगी। कमियों पर दिया नोटिस
निरीक्षण के दौरान सफाई और खाद्य सुरक्षा नियमों में पाई गई कमियों को सुधारने के लिए नोटिस दिया गया। साथ ही विक्रेताओं को खाद्य सामग्री की घरेलू जांच के तरीके और सुरक्षित भंडारण व विक्रय संबंधी नियमों की जानकारी दी गई। इस मौके पर CMHO डॉ राजेंद्र पालीवाल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी किशनाराम कड़वासरा समेत कर्मचारी व टीम मौजूद रही। त्योहार को देखते सख्त निगरानी
डॉ. पालीवाल ने बताया कि दीपावली त्योहार को देखते हुए जिले में मिष्ठान भंडार, बेकरी, रेस्टोरेंट, मैस और मेले में बिकने वाली खाद्य सामग्री पर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। आने वाले दिनों में मैस, होस्टल और रेस्टोरेंट का निरीक्षण और नमूनीकरण कार्य भी जारी रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *