जैसलमेर शहर में मार्च महीने में सर्दी का असर लगातार कम होकर मौसम गर्म होने लगता है। इस बार भी मौसम ने करवट ले ली है। पहले सप्ताह की शुरुआत में ही गर्मी का असर दिखने लगा है। शहर का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। अब मौसमी परिस्थितियों के अनुसार अधिकतम व न्यूनतम तापमान में पहले सप्ताह से चौथे सप्ताह तक लगातार बढ़ोतरी की संभावना है। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बादल छाए रहने से तापमान में दो डिग्री गिरावट दर्ज की गई है। रविवार को अधिकतम तापमान 29.7 व न्यूनतम 16.9 डिग्री दर्ज किया गया। मार्च का औसत तापमान 30 डिग्री है पिछले दिनों एक बार अधिकतम तापमान 33 डिग्री तक पहुंच गया था। दरअसल, जैसलमेर में मार्च का औसत अधिकतम तापमान 30 डिग्री है। पहले सप्ताह से ही पारा औसत तापमान के आसपास पहुंचने की संभावना है। हालांकि पहले सप्ताह में पश्चिमी विक्षोभ के असर से तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी तो नहीं होगी, लेकिन फिर भी तापमान औसत से आगे निकल जाएगा। इस बार सीजन में तेज पड़ेगी गर्मी जैसलमेर में मार्च का औसत अधिकतम तापमान 30 डिग्री है। पिछले 10 साल के आंकड़ों के अनुसार यह तापमान कई बार 40 डिग्री के पार भी जा चुका है। पिछले 10 साल में सर्वाधिक तापमान मार्च 2022 को 40 डिग्री रिकॉर्ड हुआ, जबकि सबसे कम मार्च 2013 में 34 डिग्री दर्ज हुआ। मार्च में सबसे न्यूनतम तापमान 9 मार्च 1979 को 8.4 दर्ज हुआ था।


