जोधपुर शहर के फिल्टर प्लांट, पम्प हाउस, पाइपलाइनों के रख रखाव व सफाई के चलते 30 दिसंबर को जोधपुर शहर के समस्त फिल्टर हाउस से सभी क्षेत्रों मे जलापूर्ति बन्द रहेगी। इसके साथ ही शहर के कायलाना, चौपासनी व सुरपुरा फिल्टर हाउस से संबन्धित सभी क्षेत्रों में 30 दिसंबर को होने वाली जलापूर्ति 31 दिसंबर को तथा 31 दिसंबर को होने वाली जलापूर्ति 1 जनवरी को की जाएगी। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) नगर वृत जोधपुर के अधीक्षण अभियंता राजेन्द्र मेहता ने बताया कि झालामण्ड एव तख्त सागर फिल्टर हाउस से जुडे क्षेत्र सरस्वती नगर,एवं कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के विभिन्न सेक्टरों एवं पाल बाईपास, शिल्पग्राम के आस पास क्षेत्रों में 30 दिसंबर को सुबह 10 बजे तक की जाने वाली जलापूर्ति सामान्य रूप से होगी। इन क्षेत्रों में 31 दिसंबर को की जाने वाली जलापूर्ति 1 जनवरी को एवं 1 जनवरी को की जाने वाली जलापूर्ति 2 जनवरी को होगी।


