झज्जर की निशा ने राष्ट्रीय स्तर पर पाई की उपलब्धि:एनसीसी कैडेट ने सैनिक कैंप में निदेशालय स्तर पर पाया पहला स्थान

राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय, झज्जर की बीए फाइनल वर्ष की छात्रा, एनसीसी कैडेट सार्जेंट निशा ने एनसीसी निदेशालय (पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश एवं चंडीगढ़) की ओर से ऐप्लीकेशन फायरिंग प्रतियोगिता में भाग लेते हुए निदेशालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया और दिल्ली में आयोजित अखिल भारतीय थल सैनिक शिविर में भी सीनियर विंग कैडेट्स की राइफल शूटिंग टीम प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि हासिल की है। थल सैनिक शिविर में डीजी एनसीसी लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह की उपस्थिति में निशा को रजत पदक से अलंकृत किया गया और एयर वाइस मार्शल पीवीएस नारायण, अतिरिक्त महानिदेशक, एनसीसी ने सम्मानित किया। पूरे निदेशालय की ओर से उन्हें एनसीसी अकादमी, रूपनगर में अतिरिक्त महानिदेशक मेजर जनरल जगदीप सिंह चीमा ने भी सम्मानित किया। रोहतक ग्रुप की एकमात्र कैडेट ने बनाई जगह निशा रोहतक ग्रुप मुख्यालय की एकमात्र छात्रा कैडेट हैं, जिन्होंने इस कैम्प में जगह बनाई। उन्होंने पिछले वर्ष अक्टूबर में पहली बार राइफल थामी थी और बटालियन तथा ग्रुप स्तर पर चयनित होती हुई राष्ट्रीय स्तर पर पदक अर्जित किया। निशा की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दलबीर सिंह, एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट श्रीकिशन चाहर और लेफ्टिनेंट डॉ. कविता, 8 हरियाणा बटालियन एनसीसी, रेवाड़ी के कमान अधिकारी कर्नल वी.एम. सिंह, प्रशासनिक अधिकारी कर्नल सोमवीर डबास तथा अन्य सैन्य अधिकारियों ने भी शुभकामनाएँ दीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *