झाबुआ में शिव-शक्ति महायज्ञ शुरू:बसंत पंचमी पर 11 जोड़ों का सामूहिक विवाह, समिति ने शादी का सामान दिया

झाबुआ जिले के बनी स्थित श्री हरिहर आश्रम में देवेंद्र शास्त्री के सानिध्य में शिव-शक्ति महायज्ञ का शुभारंभ हो गया है। यज्ञाचार्य रविंद्र भट्ट के निर्देशन में 11 ऋषिकुमारों के किए गए सस्वर वैदिक मंत्रोच्चार से संपूर्ण क्षेत्र आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया है। रायपुरिया के रमेशचंद्र भटेवरा यज्ञ के प्रधान यजमान हैं, जबकि बरवेट के अशोक भटेवरा सह यजमान के रूप में आहुतियां दे रहे हैं। बसंत पंचमी पर निःशुल्क सामूहिक विवाह इस महोत्सव का मुख्य आकर्षण 23 जनवरी को बसंत पंचमी पर आयोजित होने वाला 11 कन्याओं का निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन होगा। आचार्य डॉ. देवेंद्र जी शास्त्री के अनुसार, इसका उद्देश्य समाज में विवाहों पर होने वाले अनावश्यक खर्चों और कुरीतियों को रोकना है। आयोजन समिति ने वधु पक्ष को लहंगा, श्रृंगार सामग्री और दूल्हों को कोट-पैंट, सेहरा और अन्य आवश्यक उपहार प्रदान किए हैं। दानदाताओं का विशेष सहयोग इस कार्य में कई दानदाताओं ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। नारायण गोवर्धनलाल जाट कन्यादान मनोरथी हैं, जबकि सुनील शिवनारायण गेहलोत विवाह मनोरथी के रूप में सहयोग कर रहे हैं। मदनलाल पाटीदार गंगाजल उद्यापन, बंशीलाल काबरा गौ-वृषोत्सव और जितेंद्र पाटीदार ने मंगलसूत्र का दान किया है। 25 जनवरी तक चलेगा अनुष्ठान गोशाला प्रबंधक हरिराम पाटीदार ने बताया कि यह धार्मिक अनुष्ठान 25 जनवरी तक चलेगा। महायज्ञ और विवाह सम्मेलन को सफल बनाने के लिए श्री हरिहर निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति और गोशाला परिवार के सदस्य सक्रिय रूप से व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं। प्रतिदिन होने वाले वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक आयोजनों में क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *