झारखंड आंदोलनकारियों ने मांगी पेंशन और बच्चों के लिए नौकरी

डीसी व एसएसपी ने सांकेतिक रूप से 25 लोगों को दिया प्रशस्ति पत्र रांची जिला के चिह्नित 3000 झारखंड आंदोलनकारियों को मोरहाबादी स्थित आर्यभट्ट सभागार में बुधवार को प्रशस्ति पत्र दिया गया। इस दौरान डीसी मंजूनाथ भजंत्री एवं एसएसपी राकेश रंजन ने सांकेतिक रूप से 25 आंदोलनकारियों को प्रशस्ति पत्र के साथ गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। वहीं, शेष लोगों को कार्यक्रम स्थल में लगे विभिन्न स्टॉल के माध्यम से प्रशस्ति पत्र दिया गया। इसके अलावा वैसे चिह्नित आंदोलनकारी जो कार्यक्रम में नहीं आ सके, उनका प्रशस्ति पत्र संबंधित प्रखंड कार्यालय भेज दिया गया। इस अवसर पर आंदोलनकारियों ने राज्य सरकार का आभार प्रकट किया। साथ ही सरकार से जेल जाने की बाध्यता को समाप्त करते हुए सभी को पेंशन, आवास, चिकित्‍सा सुविधा एवं मृत आंदोलनक​ारियों के आश्रित परिवारों के बच्चों को नौकरी देने की मांग की। मंच पर बैठने और व्यवस्था को लेकर हुई कहासुनी कार्यक्रम में मंच पर बैठने को लेकर थोड़ी देर के लिए कहासुनी हो गई। आंदोलनकारी एक-दूसरे से बहसबाजी करते नजर आए। मंच पर जगह नहीं मिलने से अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष मो. कमाल खां बिफर पड़े। कुर्सी से खड़े होकर आपत्ति दर्ज कराई। आंदोलनकारी को सम्मानित करते डीसी। विकास के लिए आंदोलनकारियों के सुझाव जरूरी : डीसी मंच पर इन आंदोलनकारियों को किया गया सम्मानित मंच से विनोद कच्छप, पुष्पा बरदेवा, रमेश साहू, अनुज सिन्हा, राजेंद्र मेहता, महावीर विश्वकर्मा, रामशरण विश्वकर्मा, मुश्ताक खान, कमाल खां, नवीन चंचल, पुष्कर महतो, चिंतामणि सांगा, विमल कच्छप, मो. जुबैर अहमद, कुमोद वर्मा, हसन अंसारी, केदार महतो, शशि भूषण राय, वनमाली मंडल, प्रेम मित्तल, जावेद अख्तर, राजू महतो, सरोजनी कच्छप, बंसत महतो सहित अन्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया। डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने और राज्य के विकास के लिए आंदोलनकारियों के सहयोग की जरूरत बताई। एसएसपी राकेश रंजन ने कहा कि पुलिस विभाग हमेशा आंदोलनकारियों के साथ खड़ी है। जब भी जरूरत पड़े, पुलिस विभाग आपके साथ खड़ी रहेगी। मौके पर प्रशासनिक पदाधिकारी राजेश्वर आलोक, सुदेश कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *