झारखंड में पुलिस की बड़ी कामयाबी:लातेहार में जेजेएमपी के दो सक्रिय उग्रवादी घर से गिरफ्तार

लातेहार पुलिस ने जेजेएमपी के दो सक्रिय उग्रवादियों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार उग्रवादियों में नावागढ़ निवासी अमीन अंसारी और नरेशगढ़ निवासी कृष्णा साहू शामिल हैं। दोनों की उम्र 30 वर्ष है। एसडीपीओ अरविंद कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार दोनों उग्रवादी अपने-अपने घर आए हुए थे। एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ अरविन्द कुमार के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया। पुलिस टीम ने पहले नावागढ़ में अमीन अंसारी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में अमीन ने कृष्णा साहू के बारे में जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने नरेशगढ़ में छापामारी कर कृष्णा साहू को भी पकड़ लिया। दोनों उग्रवादी 2023 में लातेहार थाना क्षेत्र के नरेशगढ़ जंगल में लेवी वसूली के लिए एकत्रित हुए थे। उस समय पुलिस की छापेमारी में कई उग्रवादी पकड़े गए थे, लेकिन ये दोनों फरार हो गए थे। कृष्णा पर लातेहार थाने में एक और अमीन पर दो मामले दर्ज हैं। छापेमारी अभियान में थाना प्रभारी सुरेन्द्र कुमार महतो, पुलिस निरीक्षक राहुल सिन्हा, विक्रांत उपाध्याय और कोने पिकेट के सब-इंस्पेक्टर सोनू कुमार की टीम शामिल थी। दोनों उग्रवादियों को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *