झालावाड़ की गागरोन नदी में डूबे शिक्षक का शव मिला:2 अक्टूबर मिली थी हादसे की सूचना, दो​ दिन बाद पूरा हुआ सर्च ऑपरेशन

झालावाड़ शहर के नजदीक मंडावर थाना क्षेत्र में गागरोन नदी के बिंदु दह से एक शिक्षक का शव बरामद किया गया है। एसडीआरएफ की टीम ने आज शव को बाहर निकालकर पुलिस को सौंप दिया। मृतक की पहचान अनिल (23) पुत्र जगदीश कुमार लोधा के रूप में हुई है, जो चंदीपुर, पुलिस थाना जावर के निवासी थे। अनिल 2 अक्टूबर को गागरोन नदी में डूब गए थे।
जानकारी के अनुसार, 2 अक्टूबर को उनके डूबने की सूचना मिलने के बाद से ही सर्च अभियान शुरू किया गया था, लेकिन तब उनका पता नहीं चल पाया था। आज फिर से चलाए गए सर्च अभियान के दौरान उनका शव बिंदु दह क्षेत्र से बरामद किया गया। एसडीआरएफ की बी6 टीम प्रभारी हेड कॉन्स्टेबल मुकेश कुमार ने बताया कि टीम में महावीर, दारा सिंह, सत्यनारायण, राजेश कुमार, भगवती प्रसाद, महावीर सिंह, राजेंद्र कुमार, राकेश कुमार, इकराम खान, हेड कॉन्स्टेबल लालचंद और दिलीप सिंह शामिल थे। टीम ने झालावाड़ पुलिस थाना मंडावर के तहत गागरोन फोर्ट के समीप काली सिंध नदी पर स्थित बिंदु दह से शव को निकाला। इस दौरान मंडावर थाना अधिकारी पवन मीणा भी मौके पर मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *