जयपुर विद्युत वितरण निगम झालावाड़ ने सोमवार को शहर के करीब एक दर्जन इलाकों में 3 घंटे बिजली कटौती की घोषणा की है। यह कटौती मेंटेनेंस और रखरखाव कार्यों के कारण की जाएगी। निगम से मिली जानकारी के अनुसार, 16 फरवरी सोमवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कार्य 33/11 केवी सब-स्टेशन राड़ी के बालाजी जीएसएस से जुड़े क्षेत्रों में होगा। निगम के सहायक अभियंता (एईएन) अशोक कुमार ने बताया कि राड़ी के बालाजी रोड, हबीब नगर और पी.एच.ई.डी. इलाके प्रभावित होंगे। इसके अतिरिक्त, सीवरेज प्लांट, नला मोहल्ला, धनवाड़ा, बसेड़ा मोहल्ला, भगत सिंह कॉलोनी, इमामबाड़ा, पीलखाना, संजय कॉलोनी, फॉरेस्ट रोड और गोदाम की तलाई व आसपास के क्षेत्रों में भी विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।


