भास्कर न्यूज | सरायकेला टाटा – रांची मुख्य मार्ग संख्या 33 चांडिल गोलचक्कर के पास पिछले 24 घंटे के अधिक समय से जाम की स्थिति बनी हुई थी। शनिवार शाम करीब पांच बजे रविवार शाम तक भयानक जाम लगा रहा है। सड़क के दोनों ओ र करीब 4- 4 किमी तक सड़क जाम हो गई है। जाम से यात्री व राहगीर त्राहिमाम त्राहिमाम करते रहे। चांडिल स्थित पाटा टोल प्लाजा के पास जाम की समस्या विकराल रूप ले चुकी है। पिछले दो माह से चांडिल गोलचक्कर में लगातार जाम लग रही हैं। जाम से मुक्ति दिलाने को लेकर चांडिल अनुमंडल प्रशासन अबतक नाकाम साबित हुई है। वही चांडिल जाम से स्थानीय सांसद व ईचागढ़ के विधायक चांडिल जाम कोई मतलब ही नहीं है। जिसका खामियाजा राहगीरों के साथ- साथ चांडिल के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। चांडिल गोलचलकर से मुक्ति दिलाने में सांसद, विधायक व प्रशासन पूरी तरह से विफल रही हैं। शनिवार की शाम करीब पांच बजे से रविवार रात तक काम सड़क जाम नहीं हटी थी। रुक- रुक वाहनों का धीरे- धीरे परिचालन दिन भर होती रही। जिससे यात्री, कारोबारी, एंबुलेंस व स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।


