सड़क निर्माण को लेकर चल रहे भूमि विवाद पर नीमडीह में आज ग्राम सभा

भास्कर न्यूज | चाईबासा पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो प्रखंड अंतर्गत पंचायत- नीमडीह ग्राम नीमडीह में सोमवार 6 अक्टूबर को ग्राम सभा का आयोजन किया गया है। जिसमें विगत कुछ वर्षों से सड़क निर्माण को लेकर चल रहे भूमि विवाद को समाधान करने की दिशा में विचार विमर्श किया जाएगा। इस विवाद को खत्म करने के लिए प्रशासन का सहयोग लिया जा रहा है। जिसमें प्रशासनिक पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे इसके साथ ही मंत्री दीपक बिरूवा को भी आमंत्रित किया गया है। निवेदक जनार्दन सिंह बालमुचू, लक्ष्मण बालमुचू, चन्द्र देव बालमुचू, सुरजा बलमुचू और सचिन सिंह बलमुचू ने बताया कि विकास के नाम पर गांव के ही जमीन दलालों द्वारा किसानों की जमीन को लूटने का प्रयास किया जा रहा है जिसमें कुछ जिला परिषद सदस्य और मुखिया, पूर्व मुखिया द्वारा किसानों की निजी भूमि पर बिना अधिग्रहण किए जबरदस्ती रंगदारी पूर्वक सड़क निर्माण कराने का प्रयास किया जा रहा है। ये लोग फर्जी ग्राम सभा करवाकर और करोड़ों रुपए का टेंडर करवाकर ठेकेदारों का दलाली कर रहे हैं और साथ ही जमीन दलालों द्वारा गुट बना कर राजनीतिक पार्टियों का सहारा लेकर रैयतों पर राजनीतिक और सामाजिक दबाव दिया जा रहा है। गांव के लोगों को गुमराह कर रैयतों को बदनाम और शोषण किया जा रहा है। इस विवाद के समाधान के लिए क्षेत्र के सभी किसानों, रैयतों, समाज के बुद्धिजीवियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *