हरदीबाजार | एसईसीएल दीपका खदान विस्तार से प्रभावित गवर्नमेंट ग्राम्य भारती कॉलेज हरदीबाजार कॉलेज के भवन का डिस्टमेंटल के बाद अस्थायी रूप से मिनी स्टेडियम में पोटा केबिन बनाकर संचालन किया जा रहा है। एनएसयूआई के ग्रामीण जिलाध्यक्ष मनमोहन राठौर ने कलेक्टर के नाम सौंपे ज्ञापन में कहा है कि टिन से बनी पोटा केबिन में बिना एसी सुविधाओं के बैठकर छात्रों की पढ़ाई मुश्किल होगी। क्योंकि अब गर्मी ने भी दस्तक दे दी है। कॉलेज में लगभग 1800 नियमित छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। इनके लिए कॉलेज परिसर में पीने के पानी की व्यवस्था नहीं है। गर्मी में छात्रों की परेशानी बढ़ेगी।


