लुधियाना| बीजा चौक के पास वीरवार सुबह एक तेज रफ्तार टिप्पर ने महिला मजदूरों से भरी मिनी बस को साइड से टक्कर मार दी। हादसा इतना जोरदार था कि बस पलट गई। इसमें सवार 20 से ज्यादा महिलाएं घायल हो गईं। इनमें 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। महिलाएं गोबिंदगढ़ से दोराहा की ओर सेन धागा फैक्ट्री जा रहीं थीं। हादसा सुबह उस वक्त हुआ जब बस बीजा चौक पर पहुंची और सामने से तेज रफ्तार में आ रहे बजरी से भरे टिप्पर ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। राहगीरों और आसपास के लोगों ने तुरंत घायलों को बाहर निकाला।-पढ़ें पेज 6 पर


