टीकमगढ़ में अधिकतम तापमान 6.5 डिग्री गिरा:19 ° पर रहा दिन का पारा; मंगलवार से मौसम साफ होने का अनुमान

टीकमगढ़ में कड़ाके की ठंड का असर जारी है। पिछले 24 घंटे से आसमान में बादल छाए रहने और सर्द हवाओं के कारण रविवार को दिन का तापमान 6.5 डिग्री गिरकर 19 डिग्री पर पहुंच गया। रात का तापमान 10.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना जताई थी। इसी के चलते रविवार को पूरे दिन धूप नहीं निकली और सोमवार सुबह भी घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार से आसमान साफ होने और धूप निकलने की संभावना है। मौसम साफ होते ही दिन का तापमान 25 डिग्री के आसपास और रात का तापमान 8 से 9 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। भू अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया था। शनिवार को अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। पिछले 24 घंटे से चल रही सर्द हवाओं और धूप न निकलने के कारण लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *