टीकमगढ़ में तंबाकू विवाद पर किसान की हत्या:हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार, विवाद के बीच किया था हमला

टीकमगढ़ पुलिस ने एक दिन पहले हुई किसान की हत्या का मंगलवार को खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी साहिब सिंह परमार को गिरफ्तार कर उसके पास से वारदात में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, तंबाकू मांगने को लेकर हुए विवाद में किसान की हत्या की गई थी। जतारा एसडीओपी अभिषेक गौतम ने बताया कि सोमवार को दिगौड़ा थाना क्षेत्र के मझगुवा गांव स्थित टेड़ा हार खेत में भगवानदास साहू (58 वर्ष) की धारदार हथियार से हत्या की सूचना मिली थी। भगवानदास खेत में फसल की रखवाली कर रहे थे। सूचना मिलते ही दिगौड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। मृतक के पुत्र मुकेश साहू की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। पुलिस की पूछताछ और जांच में साहिब सिंह परमार पर संदेह गहराया। जांच में सामने आया कि तंबाकू मांगने को लेकर आरोपी और भगवानदास साहू के बीच विवाद हुआ था। इसी विवाद के दौरान साहिब सिंह परमार ने हत्या की नीयत से कुल्हाड़ी से भगवानदास साहू के सिर पर प्राणघातक हमला किया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मझगुवा तालाब के पास घेराबंदी कर आरोपी साहिब सिंह परमार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी जब्त कर ली गई है। गिरफ्तार आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया गया है। इस कार्रवाई में दिगौड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष मिश्रा, उप निरीक्षक कल्याण सिंह, प्रधान आरक्षक विजय घोष, राकेश घोष, आनंद सुडेले, अनिल रिछारिया, अभय वर्मा तथा आरक्षक अंकित साहू, जगभान रजक, राघवेन्द्र लोधी और नीलू सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *