टीकमगढ़ के कुंडेश्वर रोड स्थित शासकीय एक्सीलेंस स्कूल के पास गुरुवार को एक स्कूली छात्र से मारपीट का मामला सामने आया है। स्कूल के बाहर मुख्य सड़क पर करीब आधा दर्जन नकाबपोश युवकों ने नाबालिग के साथ सरेआम मारपीट की। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें आरोपी मारपीट के बाद भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि मारपीट की वजह फिलहाल सामने नहीं आई है। आरोपी वीडियो में चेहरे पर तोलिया बांधे नजर आ रहे हैं। जिन्होंने छात्र के साथ मारपीट की गई है, वह स्कूल ड्रेस में बैग लिए नजर आ रहा है। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के शासकीय एक्सीलेंस स्कूल क्रमांक 1 के पास हुई। पुलिस के पास नहीं आई शिकायत कोतवाली थाना प्रभारी बृजेंद्र घोष का कहना है कि अब तक इस मामले में किसी भी स्टूडेंट ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है। वीडियो सामने आने के बाद मारपीट करने वाले लड़कों का पता लगाया जा रहा है। पीड़ित छात्र के बारे में भी पता लगाकर पूछताछ के लिए कोतवाली बुलाया जाएगा। उस घटना के बारे में जानकारी हासिल की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


