टैक्सी संचालक 1 जनवरी से करेंगे प्रदेशव्यापी हड़ताल:’लगेज कैरियर’ पर कार्रवाई नहीं रुकी तो आंदोलन की चेतावनी

ब्यावर में टैक्सी संचालक संघ के नेतृत्व में सोमवार को समस्त कॉमर्शियल वाहन चालकों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उन्होंने अपनी मांगों को लेकर उपखंड अधिकारी (एसडीएम) के माध्यम से मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री, राजस्थान सरकार को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ‘लगेज कैरियर’ को लेकर हो रही कार्रवाई पर गहरी नाराजगी व्यक्त की गई। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि इस समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो 1 जनवरी से प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस अवसर पर संघ के प्रमुख पदाधिकारी लक्की भारती, मनीष गोलेछा, अजय मित्तल, सिद्धार्थ श्रीश्रीमाल, शंभू सिंह, गिरिराज सिंह, गणपत रावत, जीतू प्रजापत, मनीष सिसोदिया सहित बड़ी संख्या में टैक्सी और अन्य कॉमर्शियल वाहन चालक मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *