ट्रक की ठोकर से चहारदीवारी क्षतिग्रस्त

कोलेबिरा| ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। मिली जानकारी के अनुसार ट्रक जो कोलेबिरा से रांची की ओर जा रहा था। जैसे ही ट्रक कोलेबिरा बीएसएनल एक्सचेंज के समीप पहुंचा ट्रक चालक ने ट्रक से अपना नियंत्रण खो बैठा। जिसके कारण ट्रक अनियंत्रित होकर बीएसएनल एक्सचेंज के चार दीवारी को जोरदार ठोकर दे मारी। फलस्वरूप ट्रक का अगला हिस्सा एवं एक्सचेंज के चहारदीवारी क्षतिग्रस्त हो गई। सिमडेगा | भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के द्वारा जिला स्तरीय सक्रिय सदस्यता जांच एवं सत्यापन उपसमिति का गठन किया गया है। श्रीचंद्र प्रजापति को संयोजक और जिला महामंत्री मुकेश श्रीवास्तव को बनाया गया है। भाजपा के कोलेबिरा से प्रत्याशी रहे सुजान जोजो मुंडा को सदस्य मनोनीत किया गया है। इनके द्वारा जिले में किए गए सदस्यता अभियान के कार्यों का जांच एवं सत्यापन किया जाएगा। सिमडेगा| ऐतिहासिक गांधी मेला में मंगलवार को आगजनी की बड़ी घटना होने से बची। मिली जानकारी के अनुसार मेला परिसर में बिजली के पोल से शॉट सर्किट होने से करंट प्रवाहित तार मेला में लगी एक लोहे के सामान के दुकान में झूलती हुई एक पॉपकॉर्न के ठेला में जा गिरा। तार गिरने से लोहे के सामान के दुकान और पॉपकॉर्न के ठेला में आग लग गई। घटना के समय वहां पर काफी लोग मौजूद थे। मौके पर ही तैनात पुलिस कर्मी ने तत्परता दिखाते हुए घटनास्थल पर मौजूद लोगों को को आग से दूर करते हुए सदर थाना प्रभारी विनोद पासवान को सूचित किया। थाना प्रभारी ने तुरंत अग्निशमन विभाग को बुलाकर काबू करते हुए बड़ा हादसा होने से बचाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *